नारी शक्ति पुरस्कार 2020-21 के लिए नामांकन 31 जनवरी तक
रायपुर
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और संस्थाओं को 8 मार्च 2021 को नारी शक्ति पुरस्कार 2020-21 से सम्मानित किया जाएगा। इस हेतु 31 जनवरी 2021 तक आॅनलाईन नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। नामांकन आवेदन आॅनलाईन पोर्टल के माध्यम से जमा किया जा सकता है।
Source : Agency

पाठको की राय